Punjab : नई जिंदगी आने से पहले ही घर में पसरा मातम, 9 माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Aug, 2025 07:17 PM

9 month pregnant woman dies under suspicious circumstances in patiala

पातड़ा के गांव हमचड़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक नौ महीने की गर्भवती महिला, जो महज एक हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

समाना  (दीपक) : पातड़ा के गांव हमचड़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक नौ महीने की गर्भवती महिला, जो महज एक हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी गर्भावस्था के अंतिम चरण में थी और जल्द ही प्रसव होने वाला था। तीन दिन पहले वह लड़की के पास गई थी और उसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि महिला का शव घर के मंझे पर पड़ा मिला। शव को समाना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है जहाँ डॉक्टरो की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जायेगा ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मृतका के पति गुरजिंदर सिंह, ससुर जगपाल सिंह और सास सुलोचना देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!