Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Apr, 2026 07:03 PM

केंद्रीय जेल पटियाला में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 7 मोबाइल फोन और जर्दे की 28 पुड़ियां बरामद की गईं। इस मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने पांच केस दर्ज करके 10 व्यक्तियों को नामजद किया है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : केंद्रीय जेल पटियाला में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 7 मोबाइल फोन और जर्दे की 28 पुड़ियां बरामद की गईं। इस मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने पांच केस दर्ज करके 10 व्यक्तियों को नामजद किया है। पहले केस में गुरदयाल सिंह, सहायक सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल पटियाला की शिकायत पर कैदी मनप्रीत सिंह पुत्र रविंदर सिंह निवासी मोहल्ला टिब्बा साहिब थाना मॉडल टाउन होशियारपुर और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 52 ए प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार तलाशी के दौरान कैदी मनप्रीत सिंह की पहनी हुई लोअर से 1 टच मोबाइल फोन और 2 सिम तथा परिसर में बने बाथरूम के पीछे से 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
दूसरे केस में हवालाती लवप्रीत सिंह पुत्र स्विंदर सिंह निवासी गांव दादू जोध थाना फतेहगढ़ चूड़ियां जिला गुरदासपुर (वर्तमान केंद्रीय जेल पटियाला) के खिलाफ 52 ए प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार हाता नंबर 9-2 की बैरकों की तलाशी के दौरान हवालाती की पहनी हुई लोअर की बाईं जेब से 1 बिना सिम का मोबाइल बरामद हुआ।
तीसरे केस में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सरताज सिंह की शिकायत पर हवालाती इंदरजीत सिंह पुत्र हरचरण सिंह निवासी गांव रसूलपुर, तरनतारन (वर्तमान केंद्रीय जेल पटियाला), कैदी सागर पुत्र रमेश निवासी नड़े साधां दी चक्की मोरिंडा (वर्तमान केंद्रीय जेल पटियाला) और हवालाती रजिंदर सिंह पुत्र रणजोढ़ सिंह निवासी बाबा बकल नाथ कॉलोनी अमलोह, खन्ना (वर्तमान केंद्रीय जेल पटियाला) के खिलाफ 42 और 52 ए प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार हाता भट्ठा बैरक की तलाशी के दौरान हवालाती इंदरजीत सिंह से 1 मोबाइल और 8 पुड़ियां जर्दा, कैदी सागर से 5 पुड़ियां जर्दा और हवालाती रजिंदर सिंह से 5 पुड़ियां जर्दा बरामद की गईं। चौथे केस में सहायक सुपरिंटेंडेंट सरताज सिंह की शिकायत पर हवालाती सूरज पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलहोता कॉलोनी पटियाला, हवालाती सागर गिर पुत्र जीवन गिर निवासी टिहरी नगर अर्बन एस्टेट पटियाला, हवालाती राहुल पुत्र राजिंदर कुमार निवासी सिमलापुर लुधियाना और हवालाती जसप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी डीएमडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी पटियाला के खिलाफ 42 और 52 ए प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार तलाशी के दौरान हवालाती जसप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह और सागर गिर से 10 पुड़ियां जर्दा और हवालाती राहुल से 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ।