बस्सी पठाना बस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौ;त, इलाज दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Edited By Urmila,Updated: 17 Apr, 2026 02:42 PM

9 people have died so far in the bassi pathana bus accident

फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने से मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है।

बस्सी पठाना : फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने से मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घायल हुई गांव मैन माजरी की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग दलजीत कौर की भी मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 9 हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में घायल हुई दलजीत कौर का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था और डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी भी दे दी थी, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फेज-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट में शामिल बस में 35 से 40 श्रद्धालु थे। एक्सीडेंट में घायल हुए ज़्यादातर श्रद्धालुओं की हालत गंभीर थी, जिसके कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!