18 महीने बाद 400 फुट ऊंचे टावर से उतरे गुरजीत सिंह खालसा, संगत ने लगाए जयकारे

Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2026 01:23 PM

dministration brings him down safely

नीचे उतारने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया

समाना (जसविंदर सिंह दर्द): पिछले 18 महीनों से बेअदबी के मामलों में सख्त कानून की मांग को लेकर 400 फुट ऊंचे टावर पर बैठे गुरजीत सिंह खालसा को जिला प्रशासन ने सेना और फायर सेफ्टी टीम की मदद से सफलतापूर्वक नीचे उतार लिया है।

नीचे उतारने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इस दौरान मोर्चा स्थल पर स्थापित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ का भोग भी आज डाला गया। साथ ही पंथक विचारों को लेकर मंच से कार्यक्रम जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। गुरजीत सिंह खालसा के सुरक्षित नीचे उतरने पर वहां मौजूद संगतों ने जयकारों के साथ खुशी जाहिर की।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!