आखिर कौन है पंजाब-रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करने वाला जगरूप? चर्चा में गांव का KCF कनेक्शन

Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2026 03:31 PM

railway track blast

अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर पर हुए ब्लास्ट मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है

पटियाला/राजपुरा: अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर पर हुए ब्लास्ट मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शंभू ब्लास्ट का टैरर रूट माझा दोआबा और मालवे का सरहिंद और शंभू बताया जा रहा है, जो जम्मू तक को टच करता है। धमाका पंजाब-हरियाणा के बार्डर पर हुआ है।

अमृतपाल का साथी था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम जगरूप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव पंजवड़, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।  खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का मुखिया भी इसी गांव का रहने वाला था, जिसके बाद अब पुलिस जगरूप का पूरा बैकग्राउंड खंगाल रही है। मृतक का मोटरसाइकिल अमृतसर में बरामद हुआ और उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा का टिकट मिला है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक जगरूप सिंह खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का करीबी रह चुका है। उसने 2024 में चुनावों के दौरान अमृतपाल के लिए प्रचार भी किया था।  घटना इतनी भयावह थी कि उसके शव के टुकड़े करीब 100 मीटर तक बिखरे मिले।

निहंग बाना पहनता था आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार, जगरूप सिंह निहंग बाना पहनता था और शादीशुदा भी था और उसकी 2 बेटियां भी है। उसके खिलाफ पहले कोई गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया, हालांकि उपचुनाव के दौरान पोस्टर फाड़ने की एक शिकायत जरूर दर्ज हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने जगरूप के गांव में सुबह तड़के इसके घर में छापेमारी की। इस दौरान उसके छोटे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है है। 

SSP वरुण शर्मा ने दी जानकारी 
दूसरी तरफ, SSP वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके में ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। यह धमाका दरअसल रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश का हिस्सा था। यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए तय रेलवे ट्रैक के पास हुई। धमाके की जानकारी मिलते ही पटियाला के SSP समेत सीनियर पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गए। SSP ने कहा, ‘कम इंटेंसिटी वाला धमाका हुआ है।’ फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!