Punjab के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी बंद, कर लो तैयारी!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 11:41 PM

power outages expected in several areas of punjab

132 के.वी. मोगा-1 से चलने वाले 4 नंबर फीडर मोगा 1, मोगा 2, प्रताप रोड और जवाहर नगर फीडर दिनांक 25-04-2026 को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

मोगा  (बिंदा) : 132 के.वी. मोगा-1 से चलने वाले 4 नंबर फीडर मोगा 1, मोगा 2, प्रताप रोड और जवाहर नगर फीडर दिनांक 25-04-2026 को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस संबंध में एस.डी.ओ. मनदीप सिंह और जे.ई. योगविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जी.टी. रोड, चेयरमैन वाली गली, फ्रैंड कालोनी, बैंक कालोनी, रेलवे रोड, गांधी रोड, चैंबर रोड, पट्टी वाली गली, कोर्ट रोड, सिविल लाइन, माजेस्टिक रोड, कमेटी घर, हाता बद्धन सिंह, रामगंज, मंडी न्यू टाऊन, बेरियां वाला मोहल्ला, आर्य रोड, आर्य बस्ती, मोहल्ला किशनपुरा, वेदांत नगर तथा गीता भवन वाला पूरा क्षेत्र शामिल है।

27 और 28 अप्रैल को बस्सी पठाना में कट
बसी पठाना  (राजकमल) : बसी पठाना के ग्रिड इंचार्ज एस.डी.ओ. इंजीनियर हर्षपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 220 केवी सब-स्टेशन बसी पठाना, जो कि इलाके का मुख्य मदर स्टेशन है, में आने वाले धान की सिंचाई को ध्यान में रखते हुए 11 केवी बस-बार की वार्षिक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाना है, जिसके कारण कई इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 27.04.2026 को सुबह 10:00 से शाम 14:00 बजे तक इस दिन 20 केवीए ट्रांसफार्मर (टी-1) की बस-बार मेंटेनेंस के कारण इन फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। एपी फीडर: महद्दियां, शिवदासपुर, नंदपुर, तालानियां, कैरों, भंगुआ और फिरोजपुर शहरी फीडर (सी-1): सिटी बसी और नानक दरबार की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी तरह दिनांक 28.04.2026 मंगलवार को सुबह 10:00 से शाम 14:00 बजे तक इस दिन 20 एमवीए ट्रांसफार्मर (टी-2) की बस-बार मेंटेनेंस के कारण इन फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी, जिसके कारण एपी फीडर: क्लेरां, करीमपुरा, नौगावां, थाबलां, रामगढ़ मोजा और बुच्ची, शहरी फीडर (सी-1): रोजा शरीफ, माता रानी और आई.टी.आई. (आईटीआई) यूपीएस फीडर: बाग सिकंदर, खेड़ा भाई और किशनपुरा की सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि वे इस कार्य में सहयोग दें। कार्य जल्दी पूरा होने पर सप्लाई निर्धारित समय से पहले भी चालू की जा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!