मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार

Edited By Kamini,Updated: 30 Mar, 2022 08:13 PM

2 members of motorcycle theft gang arrested 2 absconding

ए.एस.आई. बलदेव सिंह के नेतृत्व में कुलगढ़ी थाने की पुलिस ने फिरोजपुर में गज्जन सिंह कॉलोनी रेलवे पुल के पास से चोर गिरोह.........

फिरोजपुर (कुमार) : ए.एस.आई. बलदेव सिंह के नेतृत्व में कुलगढ़ी थाने की पुलिस ने फिरोजपुर में गज्जन सिंह कॉलोनी रेलवे पुल के पास से चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। गिरोह के 2 अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की तलाश की जा रही है। इस बात का खुलासा करते हुए ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस टीम गश्त दौरान संदिग्धों की जांच कर रही थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ऋषभ पुत्र विक्रम, शिवा पुत्र राजू, करण पुत्र जग्गा और विशाल उर्फ ​​गब्बर पुत्र नामलूम चोरियां करने के आदी हैं और वर्तमान में पुल के नीचे चोरी करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस पार्टी ने तुरंत छापा मारा और ऋषभ और शिव को पकड़ लिया, जिनके पास से एक चोरी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए कथित चोरों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!