Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Oct, 2022 03:01 PM

इस दौरान 5 लोगों ने काफिले को घेरा और आगे बढ़ने से रोका था। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की थी।
पंजाब डैस्क: सी.एम. भगवंत मान के सांसद के समय 2019 में लोकसभा चुनावों दौरान उनके काफिले को घेरने वाले लोगों को अदालत ने सजा सुनाई है। इस दौरान 5 आरोपियों को 1-1 साल की सजा सुनाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 2019 में चुनाव प्रचार दौरान तत्कालीन सांसद भगवंत मान के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा घेरा गया था। इस दौरान 5 लोगों ने काफिले को घेरा और आगे बढ़ने से रोका था। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की थी। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 1-1 साल की सजा तथा 5-5 हजार का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here