Punjab : खतरनाक गैंगस्टर फिरौती मामले में कोर्ट में पेश, जानें कोर्ट ने क्या दिया फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Sep, 2026 06:57 PM

punjab notorious gangster produced in court in extortion case

मशहूर तथा खतरनाक गैंगस्टर सुख भिखारीवाल, जो विभिन्न केसों के चलते बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है, को आज यहां गुरदासपुर कोर्ट में पेश किया गया।

गुरदासपुर (विनोद/हरजिंद्र गोराया): मशहूर तथा खतरनाक गैंगस्टर सुख भिखारीवाल, जो विभिन्न केसों के चलते बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है, को आज यहां गुरदासपुर कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला गुरदासपुर शहर के एक जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर को 1.5 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी देने से जुड़ा है। जिस संबंधी साल 2022 में गुरदासपुर के सिटी पुलिस स्टेशन में एक एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी।

सुख भिखारीवाल को कोर्ट ने शिकायतकर्ता की उस अर्जी के सिलसिले में बुलाया था, जिसमें मामले में एक और आरोपी को बरी करने और एफ.आई.आर. से उसका नाम हटाने के खिलाफ केस किया गया था। भारी सिक्योरिटी के बीच, सुख भिखारीवाल को बुलेट-परूफ गाड़ी में कोर्ट परिसर में लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

भिखारीवाल के वकील करनजीत सिंह ने कहा कि भिखारीवाल के खिलाफ पांच और केस दर्ज हैं, जबकि उसे दो केस में बरी कर दिया गया है। जब यह एक्सटॉर्शन की घटना हुई, तब वह भी जेल में था और वह हाई सिक्योरिटी जेल से किसी को कैसे धमकी दे सकता है। उसने कहा कि कोर्ट ने अगली तारीख 12 अक्टूबर दी है और इसी तारीख को वह कोर्ट में अपना जवाब देगें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!