पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को PSPCL ने दी राहत, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2026 09:41 AM

pspcl provides relief to punjab s electricity consumers read on

बिजली बिलिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण गलत या ज्यादा बिल का सामना कर रहे घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को

चंडीगढ़: बिजली बिलिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण गलत या ज्यादा बिल का सामना कर रहे घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बड़ी राहत दी है। PSPCL ने अपने फील्ड कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि गलत बिलों के कारण बकाया राशि दिखने पर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं।

PSPCL ने कहा है कि जब तक बिलिंग सिस्टम पूरी तरह सुचारू नहीं हो जाता और गलत बिलों को ठीक नहीं किया जाता, तब तक ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। डायरेक्टर/डिस्ट्रीब्यूशन, PSPCL पटियाला की ओर से जारी आदेशों के अनुसार मीटर रीडरों की हालिया हड़ताल और SAP/Non-SAP सिस्टम को Oracle आधारित स्मार्ट बिलिंग सिस्टम (SBS) में बदलने की प्रक्रिया के कारण कई घरेलू उपभोक्ताओं को औसत या अनुमानित खपत के आधार पर बिल भेजे गए हैं। कई मामलों में ये बिल वास्तविक बिजली खपत से मेल नहीं खा रहे हैं। गलत बिलों के कारण कई उपभोक्ताओं के खातों में अधिक राशि बकाया के रूप में दिखाई दे रही है।

इससे उनके कनेक्शन काटे जाने की स्थिति बन रही थी। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए PSPCL ने अब ऐसे मामलों में कनेक्शन काटने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। फील्ड कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि स्मार्ट बिलिंग सिस्टम के सुचारू होने और गलत या ज्यादा बिलों को ठीक किए जाने तक घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन न काटे जाएं। PSPCL ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। ये आदेश PSPCL के सभी मुख्य इंजीनियरों/डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई जोन को जारी किए गए हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!