पत्नी को जहर देने के आरोप में पति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Jun, 2022 05:23 PM

case registered against 3 including husband for giving poison to wife

गांव माहिल गहला में एक महिला को जहर देकर मारने के आरोप तहत

बंगा (ब्यूरो): गांव माहिल गहला में एक महिला को जहर देकर मारने के आरोप के तहत उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मौके पर जानकारी देते मृत महिला मोनिका की मां रानी पत्नी सुरिंदर पाल निवासी सलेमपुर नजदीक राहो ने बताया कि उसकी बेटी मोनिका की शादी 2015 में माहिल गहला निवासी अवतार चंद के बेटे बलविंदर चंद से हुई थी।

उसने कहा कि मोनिका के पति बलविंदर चंद ने उसे कल फोन कर बताया कि उसकी बेटी उनसे लड़ती रहती है और अपनी सास के झगड़ा करती रहती है और अपनी 6 महीने की बेटी को अपनी सास को उठाने नहीं देती। उसके पश्चात उसने कहा वह अपनी बेटी को समझा देते हैं। परन्तु उन्होंने उसकी मोनिका से कोई बातचीत नही करवाई। मोनिका की मां ने कहा कि पति बलविंदर चंद ने मोनिका से मारपीट की और उसकी सास कश्मीर कौर, ननद दविंदर कौर ने उनकी बेटी को जहर खिला दिया है।

वहीं वहा पर उपस्थित एक अन्य परिवारिक मैंबर ने बताया कि मोनिका के पति का बीती देर साय उसको फोन आया था और उसने बताया कि मोनिका गंभीर रूप में बीमार हो गई है और वह उसे नवांशहर के एक निजी अस्पताल ले आए हैं। उसके पश्चात वह नवांशहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि मोनिका की मौत जहरीली वस्तु के खाने से हुई है। नवाशहर के निजी अस्पताल प्रशासन ने जब महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की सूचना सदर बंगा थाने को दी तो पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!