इंसानियत शर्मसार, 6 साल की मासूम से फूफा ने पार की सारी हदें, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2026 04:16 PM

uncle in law crosses all limits with 6 year old innocent girl

नंगल के एक इलाके की बस्ती में करीब 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है

नंगल: नंगल के एक इलाके की बस्ती में करीब 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के रिश्तेदार बताए जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए नंगल के एसएचओ दानिशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बस्ती में रहने वाली बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची का रिश्ते में फूफा लगता है। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित बच्ची के परिजनों से बातचीत की। उनके बयानों के आधार पर प्रवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ के अनुसार, बच्ची के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित रिश्तेदारी में नया नंगल गए हुए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे घर लौटे तो बच्ची घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद वह रोती हुई घर पहुंची और उसने परिवार को अपने साथ हुई कथित घटना के बारे में बताया।

बच्ची की हालत देखकर परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से एक बेडशीट, कपड़े और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!