New Zealand जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे युवक के उड़े होश, पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Jul, 2026 05:46 PM

punjab fraud case

उसने बताया कि दिल्ली से वापिस आकर उसने जतिन से पैसे वापिस करने की बात की तो उसने उसे जल्द पैसे लौटाने की बात कह कर उससे टाल मटोल करता रहा।

नवांशहर(त्रिपाठी): न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3.52 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजैंट के खिलाफ पुलिस ने धौखाधडी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में राहुल कुमार पुत्र कंचन दास निवासी अड्डा मेहतपुर नकोदर जिला जालंधर ने बताया कि उसके ट्रैवल एजैंट के तौर पर काम करने वाले जतिन आंसल पुत्र मनोज कुमार निवासी नवांशहर के साथ काफी जान पहचान थी।

उसने बताया उसने जतिन के साथ न्यूजीलैंड जाने की बात की तो उनका सौदा 10 लाख रुपए में तय हुआ जिसमें से 3.67 लाख रुपए पहले तथा शेष राशि न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद देनी थी। उसने बताया कि जतिन ने उक्त राशि लेने के बाद उसे जाली वीजा देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया। एयरपोर्ट पर जाली वीजा होने के चलते उसे वापिस भेज दिया।

उसने बताया कि दिल्ली से वापिस आकर उसने जतिन से पैसे वापिस करने की बात की तो उसने उसे जल्द पैसे लौटाने की बात कह कर उससे टाल मटोल करता रहा। उसने बताया कि पुलिस के पास शिकायत करने पर उसने पैसे वापिस करने का समझोत किया परंतु उसे केवल 15 हजार रुपए ही वापिस किए और बाकी पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया। उसने बताया कि जतिन ने अब अपना फोन तथा दफ्तर भी बंद कर दिया है।

एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी एजैंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.सी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आरोपी एजैंट जतिन आंसल के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!