हेरोइन व ड्रग मनी सहित 1 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2024 05:56 PM

1 arrested with heroin and drug money

थाना औड की पुलिस ने 10.2 ग्राम हेरोइन तथा 25 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना औड की पुलिस ने 10.2 ग्राम हेरोइन तथा 25 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव गढी अजीत सिंह के गेट पर मौजूद थी कि रात करीब 10 बजे गांव की ओर से आ रही एक आई.20 कार को रुकने का संकेत किया। चालक गाड़ी रोक कर बाहर निकला परन्तु पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया।

ए.एस.आई. ने बताया कि शंका होने पर गाड़ी की चैकिंग की तो ड्राईबर की सीट के नीचे पड़े लिफाफे से 10.2 ग्राम हेरोइन तथा 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतविन्दर सिंह उर्फ काका पुत्र सुखवीर सिंह निवासी मजारी थाना सदर बंगा के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!