Punjab से Amarnath गए यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, कूदने लगे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2024 11:45 AM

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल होने की खबर सामने आ रही है।
पंजाब डेस्कः अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमरनाथ यात्रा से बस पंजाब के जिला होशियारपुर जा रही थी, जिसकी ब्रेक फेल हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 तीर्थयात्री सवार थे जो होशियारपुर लौट रहे थे। जब बस बनिहाल के पास नचलाना पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। ड्राईवर ने जैसे यात्रियों को बताया तो वे चलती बस से कूद गए, जिसमें से 3 महिलाए और एक बच्चे सहित कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। गनीमत यह रही की कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

वहीं सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों की सूझ-बूझ से उक्त बड़ा हादसा दल गया, जिन्होंने टायरों के नीचे पत्थर रखकर बस को नदी में गिरने से रोक लिया। वहीं घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
Related Story

मोटरसाइकिल सवार प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक हादसा : खेत में करंट की चपेट में आया किसान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

छुट्टी काटकर J&K यूनिट लौट रहा अग्निवीर जवान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटे सेना के...

अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर पर जानलेवा हमला, नस्ली टिप्पणी के बाद चाकू से 20 से ज्यादा वार!

पंजाब में फिर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, मचा बवाल

ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, लोगों में दहशत का माहौल

भयानक सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौ/त

दर्दनाक हादसा : पुल से टकराकर खाई में गिरी कार, कार के अंदर फंसा चालक

नशे की हालत में घूमता व्यक्ति गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

नकाबपोश लुटेरों ने गुज्जर परिवार के डेरे पर बोला धावा, बंधक बना कर लूटा