होशियारपुर में गणतंत्र दिवस पर स्कूलों व मान के प्रोग्राम में करेंगे धमाके, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 22 Jan, 2026 09:48 AM

khalistani terrorist pannu threatens

विदेश बैठे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू द्वारा रेल  ट्रैक पर खालिस्तानी झंडे

टांडा उड़मुड़ (पंडित):  विदेश बैठे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू द्वारा रेल  ट्रैक पर खालिस्तानी झंडे लगाने का वायरल वीडियो और गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक-डे) पर होशियारपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने पर बम धमाके की धमकी के बाद इंटैलीजैंस , जी.आर.पी. पुलिस, आर. पी. एफ. पुलिस की टीमें और पंजाब पुलिस जांच कर रही हैं।

इस दौरान बुधवार सुबह होशियारपुर जिले के उड़मुड़ टांडा इलाके के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसमें लिखा था, "पंजाब अब खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है।  26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने ते, दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर  स्कूलों में धमाके होंगे, अपने बच्चों को बचा लो। इसमें साथ ही लिखा गया है कि  26 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में धमाका होगा।

उधर, स्कूल मैनेजमैंट ने इस बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दे दी है। जब एस. एस. पी. संदीप कुमार मलिक से पन्नू के वीडियो और धमकी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो वैरिफाइड नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी एजैंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस का इवैंट सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!