एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 Jan, 2026 06:04 PM

one arrest with drugs

थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है।

होशियारपुर (राकेश): थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. राम मूर्ति साथी कर्मचारियों के साथ टी-प्वाइंट भगत नगर से होते हुए वन विभाग के कार्यालय वासी जाना से पीछे जाते कच्चे रास्ते से गांव हरदोखानपुर को जा रहे थे।

गांव हरदोखानपुर को जाते कच्चे रास्ते की दाईं तरफ झाड़ियों की आड़ में एक युवक बैठा दिखाई दिया जिसके दाएं हाथ में आग लगने वाला लाइटर और दूसरे हाथ में एक सिल्वर वर्क की बनी पन्नी के नीचे वह आग जला रहा था तथा 10 के नोट को रोल करके पाइप जैसा बनाकर पन्नी के ऊपर उड़ रहे धुएं को अपने मुंह में खींच रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया तथा अपनी नशा करने वाली सामग्री को फेंक कर मौके से भागने लगा। साथी कर्मचारियों की मदद से काबू करके नाम पता पूछने पर अपना नाम सन्नी कुमार पुत्र देवराज निवासी वसी कलां थाना चब्बेबाल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!