भारत-पाक बार्डर पर मिले 10 जिंदा बम, ARMY ने किया पूरा इलाका सील

Edited By swetha,Updated: 12 Sep, 2019 03:39 PM

bomb found in canal

उधर पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर ट्रक से 4 एके 56 और दो एके 47 बरामद भी हुई हैं।

फिरोजपुरः फिरोजपुर नहर के रजबाहे में 10 बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस ने बमों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर हुसैनीवाला बॉर्डर के समीप एक स्कूल के सामने नहर के रजबाहे में 8 से 10 जिंदा पुराने बम मिले हैं। सूचना मिलने के बाद आर्मी और पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। फिरोजपुर के एस.एस.पी. विवेक शील सोनी ने बताया कि यह पुराने बम शैल है।

PunjabKesari

बता दें कि आज ही पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर एक ट्रक से घातक हथियारों सहित आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है।  जगह-जगह पर नाके लगाकर चैकिंग की जा रही है। ट्रक से 4 एके 56 और दो एके 47 बरामद हुई हैं। इसके अलावा  हाल में ही पंजाब में तरनतारन में बम ब्लास्ट हो गया था। पुलिस इन सारी घटनाएं को पंजाब में दहशत फैलाने के मकसद से जोड़कर देख रही है।    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!