Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2023 05:00 PM

अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
पंजाब डेस्क: अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सफेद स्कूटरी पर अमृतपाल सिंह व उसका साथी पप्पलप्रीत सिंह एक साथ फरार हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार महिला पप्पलप्रीत के सम्पर्क में थी। अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत का हरियाणा की महिला के साथ कनैक्शन था। दोनों एक साथ ही स्कूटरी पर महिला बलजीत कौर के घर पर पहुंचे थे। इन्होंने शहाकोट से शाहबाद का सफर एक साथ किया है। अमृतपाल की पंजाब में अंतिम लोकेशन शाहकोट थी। जानकारी के अनुसार शाहबाद के एक घर में अमृतपाल रुका था। इस मामले में यह एक बड़ा सवाल है कि ये दोनों स्कूटरी पर ही क्यों गए और किस लोकेशन से गए हैं।
यह ये दोनों महिला के घर पर रुके थे तो उसके भाई को पता चल गया। महिला बलजीत कौर के भाई इसके बारे में पता चलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद अमृतपाल व पप्पलप्रीत वहां फरार हो गए और पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें अमृतपाल ने फरार होने के लिए कई वाहन इस्तेमाल किए हैं। उसे जो जरिए मिला उसी के जरिए वहां से फरार हुआ
अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अमृतपाल सिंह पंजाब का बार्डर पार कर हरियाणा पहुंच गया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते कहा कि अमृतपाल पंजाब से फरार होने के बाद हरियाणा के शाहबाद में रूका था। पता चला है कि वह 19-20 मार्च को शाहबाद के एक घर में छीपा था, जिसके बाद वह उत्तराखंड की तरफ जा सकता है। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here