इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती पड़ी भारी, प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिगा से की घिघोनी हरकत

Edited By Kalash,Updated: 02 Apr, 2023 10:46 AM

rape with minor by trapping her in love

16 वर्षीय लड़की की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई जिसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ

लुधियाना : 16 वर्षीय लड़की की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई जिसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। अंत में युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म कर डाला। लड़की कई दिन गुमसुम हालत में रही। पिता ने जब लड़की से पूछा तो युवक की घिनौनी हरकत के बारे में पता चला जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार लड़की ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घरों में काम करती है। गुलाम उर्फ आर्यन नामक लड़के के साथ उसकी 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। 12 मार्च को गुलाम ने उसे मिलने के लिए बुलाया। काफी दबाव बनाने पर दोस्ती की खातिर वह तैयार हो गई।

गुलाम उसे बाल सिंह नगर के निकट इंडिया गेट पर मिला। आरोपी उसे एक खाली प्लाट में ले गया जहां रात के अंधेरे में उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमिकयां दीं। पीड़िता के पिता ने बताया कि करीब 18 दिन से लड़की गुमसुम-सी रहने लगी थी। 31 मार्च उसकी बेटी ने रोते हुए गुलाम की घिनौनी हरकत के बारे में बताया।

जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर आरोपी गुलाम उर्फ आर्यन के खिलाफ धारा-376, पोक्सो एक्ट व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!