डा. अनुपमा सग्गड़ ने संभाला जालंधर एकैडमी ऑफ पैडिएट्रिक्स के प्रधान का पदभार

Edited By Bhupinder Ratta,Updated: 20 Jan, 2020 09:49 AM

dr anupama sagad took over as the head of jalandhar academy of pediatrics

बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की संख्या जालंधर एकैडमी ऑफ पैडिएट्रिक्स (जे.ए.पी.) के प्रधान का पदभार डा. अनुपम सग्गड़ ने रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संभाल लिया।

जालंधर(रत्ता): बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की संख्या जालंधर एकैडमी ऑफ पैडिएट्रिक्स (जे.ए.पी.) के प्रधान का पदभार डा. अनुपम सग्गड़ ने रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संभाल लिया। जे.ए.पी. की वाॢषक फैमिली मीट व नई टीम की ताजपोशी के लिए आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम के शुरू में निवर्तमान प्रधान डा. जतिंद्र सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए उनकी टीम को वर्ष भर सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया व निवर्तमान सचिव डा. नीरज महाजन ने जे.एम.पी. द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 इसके उपरांत डा. जङ्क्षतद्र सिंह ने प्रधान पद का कॉलर डा. अनुपमा को सौंप दिया। नवनियुक्त प्रधान डा. अनुपमा सग्गड़ ने डा. गौतम चावला को सचिव तथा डा. निखार महाजन को कोषाध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने वर्ष 2020 में किए जाने वाले कार्यों बारे भी बताया। इस कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों व बच्चों ने मनोरंजक गेम्स भी खेली तथा डांस किया। इस दौरान सीनियर डाक्टर्ज को सम्मानित किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!