जालंधर में कोरोना का कहर, दो की मौत, इतने नए मामले आए सामने

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Mar, 2021 04:06 PM

corona havoc in jalandhar two deaths

सोमवार को मामूली सी गिरावट के बाद मंगलवार को एक बार फिर से मामलों में उछाल आया है।

जालंधर (रत्ता): जालंधर में कोरोना के नए केस आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मामूली सी गिरावट के बाद मंगलवार को एक बार फिर से मामलों में उछाल आया है। आज जालंधर में कोरोना के 65 नए केस सामने आए है। इनमें से कुछ केस दूसरे जिलों के भी है। इसके अलावा आज कोरोना के कारण दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें राओवाली तथा सराली गांव के दो पुरुष शामिल है। दोनों की उम्र 55 साल से ऊपर है। आज आए कोरोना के नए केस सेंट्रल टाउन, राजा गार्डन, ग्रीन पार्क, चीमा नगर, मिट्ठापुर, ग्रीन मॉडल टाउन, शक्ति नगर आदि इलाकों से संबंधित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!