धुंध का कहर: बस ने मारी पुलिसकर्मियों की गाड़ी टक्कर, बाल-बाल बचे

Edited By Vaneet,Updated: 26 Nov, 2019 01:41 PM

bus collided with policemen car narrowly escaped

पठानकोट चौक के मुख्य मार्ग पर खराब हुए एक खड़े की जांच करने आई पुलिसकर्मियों की गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी।...

जालंधर: पठानकोट चौक के मुख्य मार्ग पर खराब हुए एक खड़े की जांच करने आई पुलिसकर्मियों की गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिसकर्मियों की गाड़ी खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यह हादसा सुबह 7 बजे के करीब घटा।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी के एस.एच.ओ. सुलखन सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी 21 नंबर हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूर्या एन्क्लेव के बाहर सरिए से लदा ट्रक बीच सड़क खड़ा था। गाड़ी के चालक ने वहां गाड़ी खड़ी की व ट्रक चालक से बेवजह सड़क पर खड़े होने का कारण पूछने लगा। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी ट्रक में जा घुसी। बस चालक का कहना था कि वह धुंध की वजह से खड़ी गाड़ी को देख नहीं पाया। इस करके यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!