Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2026 12:57 PM

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गोराया/फगवाड़ा/कपूरथला (मुनीश): फगवाड़ा-दोसांझ कलां रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुकंदपुर से फगवाड़ा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी कंपनी की मिनी बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सफेदा (पेड़) से टकरा गई। कुछ लोगों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जबकि कुछ इसे बस का टायर फटने की वजह बता रहे हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
पुलिस चौकी दोसांझ कलां के कर्मचारियों ने बताया कि बस जैसे ही गांव दोसांझ कलां और विरकां के पास पहुंची, वह कंडक्टर साइड से पेड़ से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया। घायलों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया।
22 वर्षीय युवती की मौत
इस हादसे में गोराया के गांव मंसूरपुर की रहने वाली 22 वर्षीय मनीषा महिमी की मौत हो गई। वह एक मेहनती लड़की थी और लाडोवाल टोल प्लाजा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। बताया जा रहा है कि मनीषा अपनी बड़ी बहन लवप्रीत के साथ फगवाड़ा जा रही थी। हादसे में उसकी बहन लवप्रीत भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई