Jalandhar में 2 कारों की भीषण टक्कर, एयरबैग खुले, 2 महिलाएं गंभीर घायल

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2026 11:29 AM

accident

शहर के चुनमुन चौक पर देर रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जालंधर (सोनू): शहर के चुनमुन चौक पर देर रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग तक खुल गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है।

स्कूल कार्यक्रम या समारोह से लौट रहा था परिवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार में सवार दो महिलाएं, जो आपस में बहनें बताई जा रही हैं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत नजदीकी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कार से बच्चों के स्कूल रिजल्ट और कुछ ट्रॉफियां (शील्ड) भी बरामद हुईं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि परिवार किसी स्कूल कार्यक्रम या समारोह से लौट रहा था।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
मौके की तस्वीरों में वाहनों की हालत बेहद खराब नजर आई। सफेद रंग की कार एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसके पुर्जे सड़क पर बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके और अस्पताल पहुंच गए। वहीं, समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!