दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौ/त व एक घायल

Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2024 06:23 PM

bike rider died in road accident

तलवाड़ा रोड पर गत रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत और एक के घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

हाजीपुर (जोशी): तलवाड़ा रोड पर गत रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत और एक के घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी पठानकोट अपने मित्र दीपक कोडा पुत्र शाम लाल वासी पठानकोट अपनी बाइक पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश से पठानकोट को जा रहे थे। जब बह अड्डा झीर दा खूह के पास पहुंचे तो आगे से तेज लाईट उनकी आंखों में पड़ने से उनका बाइक सड़क किनारे वृक्ष के साथ टकराने से लवप्रीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दीपक को गंभीर हालात में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तलवाड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!