हाजीपुर में भीषण हादसा: श्मशान घाट के पास कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2026 08:29 AM

accident in hoshairpur

यहां से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां श्मशान घाट के पास एक

हाजीपुर (जोशी): यहां से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां श्मशान घाट के पास एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ तलवाड़ा की तरफ से हाजीपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह हाजीपुर के श्मशान घाट के पास पहुंचा, तभी पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उसकी कार की टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक रामपाल, निवासी स्थानां, हिमाचल प्रदेश, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!