Punjab : तेल टैंकर ने एक्टिवा सवार 2 युवतियों को कुचला, मौके पर थमीं दोनों की सासें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Mar, 2026 07:35 PM

road accident oil tanker crushes two women riding an activa

स्थानीय मुकेरियां पैट्रोल फिलिंग स्टेशन के नजदीक एक तेल टैंकर व स्कूटी की आमने-सामने भिड़त हो जाने से स्कूटी सवार 2 युवतियों की मौके पर मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ। इस संबंध में ए.एस.आई. राम सिंह ने बताया कि आंचल (21) पुत्री बलवंत सिंह तथा...

मुकेरियां (बलबीर): स्थानीय मुकेरियां पैट्रोल फिलिंग स्टेशन के नजदीक एक तेल टैंकर व स्कूटी की आमने-सामने भिड़त हो जाने से स्कूटी सवार 2 युवतियों की मौके पर मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ। इस संबंध में ए.एस.आई. राम सिंह ने बताया कि आंचल (21) पुत्री बलवंत सिंह तथा रागिनी कुमारी (18) पुत्री विजय कुमार दोनों निवासी गुरुद्वारा कलगीधर कॉलोनी मुकेरियां की रहने वाली थी।

आज तैयार होकर अपनी स्कूटी नंबर (पी.बी. 54.के. 2039) पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह "वेस्टर्न विला " नजदीक रेलवे स्टेशन में शामिल होने के लिए वह सर्विस लेन से जा रही थी तो जैसे ही वह उक्त घटनास्थल पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेल टैंकर नंबर (पी. बी. 08.-ई.एम. -7288) जो सामने से सर्विस रोड पर आ रहा था ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दोनों लड़कियां बुरी तरह सड़क पर गिर गई और तेल टैंकर ने दोनों लड़कियां को कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौका पर पहुंच कर टैंकर ड्राइवर को टैंकर समेत अपने कब्जे में ले लिया तथा मृतक लड़कियों को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!