गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर भीषण हादसा, लोगों ने चुनाव बायकॉट की दी चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2026 02:38 PM

horrific accident on garhshankar chandigarh road

गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर गांव चक फुलू के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर का मामला सामने आया है।

गढ़शंकर (संजीव): गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर गांव चक फुलू के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दविंदर सिंह बेटा रणजीत निवासी खरोड़ बलाचौर कार में सवार होकर गढ़शंकर की तरफ आ रहा था, तभी उसकी टक्कर दूसरी तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे निवासी दिलप्रीत बेटे सुरजीत राम गांव समुंदड़ा से हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों की टक्कर में घर को भी नुकसान पहुंचा और गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। 

Garhshankar Chandigarh Road Accident

घायलों को पुलिस चौकी समुंदड़ा ने लोगों की मदद से सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पुली बंद होने से गंदा पानी सड़क पर आने से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन कई बार संबंधित विभाग और विधायक के ध्यान में लाने के बावजूद इस समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वे भविष्य में चुनाव का बायकॉट करेंगे।

Election Boycott

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!