हाजीपुर-तलवाड़ा मार्ग पर बस और ट्राले की भीषण टक्कर, चालक सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 28 Apr, 2026 03:08 PM

truck and bus accident

हाजीपुर से तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित अड्डा 'झीर दा खूह' के समीप आज एक निजी कंपनी बस और ट्राले के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब 7 से 10 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

तलवाड़ा (जोशी): हाजीपुर से तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित अड्डा 'झीर दा खूह' के समीप आज एक निजी कंपनी बस और ट्राले के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब 7 से 10 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्राला नंबर आर.जे.23-जी.बी.7851 तलवाड़ा की ओर से माल अनलोड कर वापस हाजीपुर की ओर आ रहा था। अड्डा झीर दा खूह से कुछ दूरी पहले ही ट्राला चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और आराम करने लगा। 

इसी दौरान तलवाड़ा की ओर से आ रही एक निजी कंपनी की बस (नंबर पी.बी.07-बी.जी.-0883 ने खड़े ट्राले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक गगनदीप सिंह सहित बस में सवार लगभग 10  यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए हाजीपुर, तलवाड़ा और मुकेरियां के सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही थाना तलवाड़ा के एस.एच.ओ. सतपाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!