बाइक तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 06 Mar, 2023 11:04 AM

accused of breaking bike and threatening to kill case registered against 2

थाना बुल्लोवाल पुलिस में बाइक तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

होशियारपुर : थाना बुल्लोवाल पुलिस में बाइक तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में सुमित पुत्र जसविंद्र निवासी बेगमपुर जंडियाला थाना बुल्लोवाल ने बताया कि 1 मार्च को शाम 8 बजे वह अपनी बाइक पर अपने घर के बाहर खड़ा था। संदीप कुमार पुत्र प्यारा मसीह तथा पवन कुमार पुत्र विशाल कुमार दोनों निवासी बेगमपुर जंडियाला उसके पास आए और चोरी की नियत से बाइक को उठाकर संदीप कुमार के घर ले गए। फिर दोनों ने उसका बाइक अंदर ले जाकर तोड़ दिया।

दूसरे दिन पंचायत में उनके साथ राजीनामा हो गया और बाइक का कुल मूल्य 95,000 पाया तथा पंचायत में 3 किस्तों में पैसे देने को राजीनामा लिख कर दिया, लेकिन उन्होंने कोई भी पैसा नहीं दिया। उल्टा मुझे जान से मारने की धमकी देने लग पड़े। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!