दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने के आरोप, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2026 04:10 PM

dowry case fir against in laws

दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित करने, उसके साथ मारपीट करने और घर से निकाल देने के आरोप में टांडा पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टांडा उड़मुड़ (पंडित): दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित करने, उसके साथ मारपीट करने और घर से निकाल देने के आरोप में टांडा पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस ने यह मामला जसकरण कौर, पुत्री गुलशन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-4, मियाणी के बयान के आधार पर दर्ज किया है। 

मामले में उसके पति गुरजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मियाणी, ननद लवप्रीत कौर पत्नी लखवंत सिंह, लखवंत सिंह निवासी एस्टर सिटी, खरड़, बुआ सास भिंदो, नवदीप कौर पुत्री भिंदो निवासी मनसूरपुर तथा ताया ससुर बलदेव सिंह को नामजद किया गया है। अपने बयान में जसकरण कौर ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों ने मिलकर उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच थानेदार जसवीर सिंह द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!