फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, ड्रग मनी और आईफोन बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2026 07:54 PM

absconding accused finally in police custody

नशा तस्करों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान 'युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत तलवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ कार्रवाई करते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट के एक...

तलवाड़ा  (जोशी):  नशा तस्करों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान 'युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत तलवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ कार्रवाई करते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी नजदीक विवेकानंद स्कूल हाजीपुर, हाल निवासी तलवाड़ा के रूप में हुई है, जो 1 अक्टूबर 2025 के एक मामले में नामजद था। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 बिना मार्का नशीले टीके, 1,85,000 रुपये की ड्रग मनी, एक आई फोन और एक कार बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अगले-पिछली बैकवर्ड और फॉरवर्ड संपर्कों (लिंक्स) का पता लगाकर और खुलासे किए जा सकें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!