Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2026 05:00 PM

थाना बुल्लोवाल पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है।
होशियारपुर (राकेश): थाना बुल्लोवाल पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. सर्वजीत सिंह साथी कर्मचारियों के साथ नसराला कॉलोनी से कच्चे रास्ते द्वारा गांव नई आबादी पंडोरी रुक्माण को जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी नसराला कॉलोनी से थोड़ा आगे कच्चे रास्ते पर थी तो सामने एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।
जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम पीछे को जाने लगा तथा उसने अपनी पहनी हुई पेंट की जेब से एक वजनदार लिफाफा निकाल कर कच्चे रास्ते के किनारे नीचे गिरा दिया। साथी कर्मचारियों की मदद से काबू करके नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम वरिंदर कुमार पुत्र दिलबाग निवासी दोलोवाल थाना हरियाना बताया। लिफाफे संबंधी पूछने पर उसने बताया कि इसमें नशीली गोलियां हैं। खोलकर चैक करने पर उसमें से 38 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here