लड़की को ब्लैकमेल करने का मामले में पुलिस एक्शन, युवक पर मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 05 Jul, 2026 12:20 PM

police take action in case of girl blackmailing

हाजीपुर पुलिस ने एक लड़की की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने एक लड़की की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में हाजीपुर थाने के तहत आने वाले गांव निकूचक्क की रहने वाली पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी दोस्ती बलराज सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी धर्मपुर थाना दसूहा के साथ हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद परिवार की सहमति से दोनों की सगाई भी कर दी गई। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सगाई के कुछ समय बाद ही बलराज सिंह ने उस पर जल्दी शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब लड़की ने आपसी सहमति से शादी करने की बात कही, तो उसने दोनों की निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की के अनुसार, बलराज सिंह ने न केवल उसे मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि उसके घर आकर परिवार के सदस्यों के साथ भी गाली-गलौज और बदसलूकी की।

इस दौरान आरोपी द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। हाजीपुर पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी बलराज सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!