बेटे को मिलने दिल्ली गया था दंपत्ति, पीछे से चोरों ने किया घर में हाथ साफ

Edited By Vaneet,Updated: 20 Jan, 2020 02:49 PM

burglars steal cash jewelry from home

बेटे को मिलने दिल्ली गए दंपत्ति के घर के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने नकदी, गहने, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया....

फिरोजपुर(मल्होत्रा)- बेटे को मिलने दिल्ली गए दंपत्ति के घर के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने नकदी, गहने, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना बस्ती टैंकां वाली की है। पुलिस को दी सूचना में सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी 3 जनवरी को अपने बेटे नितीश कुमार से मिलने दिल्ली गए और घर को ताले लगा गए। 11 जनवरी को उनके साथ वाले घर में रहते वरिन्द्र शर्मा ने फोन पर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं।

वह वापस लौटे और पुलिस की मौजूदगी में चैक किया तो घर में रखे एक किलो चांदी के आभूषण, अढ़ाई तोले सोने के आभूषण, 5000 रूपए कैश, बिस्तर, बर्तन, 3 गैस सिलैंडर, एक गैस चुल्हा, दो मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। थाना कैंट के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!