बारिश बनी काल : छत गिरने से महिला की मौत, 2 बच्चों सहित 4 जख्मी

Edited By Kalash,Updated: 26 Sep, 2022 10:18 AM

woman died due to roof collapse 4 injured including 2 children

गत रात्रि बारिश के कारण धोबिआना बस्ती में एक घर के कमरे की छत गिर गई

बठिंडा : गत रात्रि बारिश के कारण धोबिआना बस्ती में एक घर के कमरे की छत गिर गई जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों सहित 4 लोग जख्मी हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गोयल व अन्य टीम एंबुलैंस लेकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों की सहायता से घायलों को मलबे में से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य लोगों का उपचार शुरू किया। मृतका की शिनाख्त विद्या देवी (60) पत्नी राम सिंह निवासी चक फतेह सिंह वाला के तौर पर हुई जबकि घायलों की शिनाख्त सत्ती सिंह (35) पुत्र गुरजंट सिंह निवासी अबलु कोटली, रमनदीप कौर (24) पत्नी यादविंद्र सिंह निवासी कुत्तीवाल, एकम (5) पुत्र मनी सिंह व सतनाम (3) पुत्र यादविंद्र सिंह के तौर पर हुई।

परिजनों के पास मृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए कोई साधन नहीं था जिस कारण संस्था सदस्यों ने उसका अंतिम संस्कार करवाया। इस संबंध में शिवसेना हिंदूस्तान के प्रांतीय संगठन मंत्री ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उक्त पीड़ित परिवार को योग्य मुआवजा दिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!