Edited By Mohit,Updated: 24 Feb, 2020 10:45 PM
अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज दुबई से आने वाली उड़ान के 6 घंटे से अधिक लेट होने की सूचना है।
अमृतसर (इन्द्रजीत): अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज दुबई से आने वाली उड़ान के 6 घंटे से अधिक लेट होने की सूचना है। वहीं इसके साथ आज एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट रही।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आई एक्स 192 का निश्चित समय दोपहर 2:20 का है जिसकी रात 8:30 के बाद पहुंचने की सूचना है। इसी प्रकार अन्य उड़ानों में दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 461, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 6371, उड़ाने अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची।
वहीं दूसरी ओर उड़ानों शारजाह की इंडिगो की उड़ान संख्या 48 विस्तारा की दिल्ली की उड़ान 976 अहमदाबाद की स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 2931 दिल्ली से आने वाली विस्तारा की उड़ान संख्या 691 सहित उपरोक्त उड़ाने समय से पहले पहुंची।