लुधियाना में गर्भवती पत्नी ने संबंध बनाने से किया इन्कार, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 05:33 PM

young man takes drastic step after argument with pregnant wife

हैबोवाल के लक्ष्मी नगर इलाके में घरेलू विवाद के चलते 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था।

लुधियाना: हैबोवाल के लक्ष्मी नगर इलाके में घरेलू विवाद के चलते 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि सोमवार को दविंदर शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसका अपनी करीब 6 महीने की गर्भवती पत्नी अंजली के साथ संबंध बनाने को लेकर विवाद हो गया। पत्नी के अनुसार, डॉक्टर ने गर्भावस्था के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी थी, लेकिन दविंदर इस बात को लेकर उससे बहस करता था।

अंजली ने बताया कि दविंदर को छोटी-छोटी बातों पर शक करने की आदत थी और दोनों के बीच अक्सर कहासुनी हो जाती थी। सोमवार को विवाद के बाद दविंदर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फंदा लगा लिया। परिवार को घटना का पता चलते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!