मां-बाप का झगड़ा होता देख बेटे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Aug, 2020 01:10 PM

young man commit suicide

जानकारी के अनुसार एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर राजपाल के मुताबिक मृतक की पहचान साहिल (18) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में......

लुधियाना(ऋषि): रविवार की सुबह डा. अम्बेदकर नगर में स्थित घर में माता-पिता का झगड़ा होता देख एक युवक घर से बाहर चला गया, जिसके 2 दिनों बाद उसका शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने पिता के बयान पर धारा-174 की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर राजपाल के मुताबिक मृतक की पहचान साहिल (18) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पिता सोनू ने बताया कि 3 बच्चों में साहिल उनका सबसे बड़ा बेटा था और एक दुकान पर काम करता था।

रविवार की सुबह 7.30 बजे घर में झगड़ा होता देख कर वह चला गया, जिससे 1 घंटे बाद फोन किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। फिर 2 दिनों के बाद बाड़ेवाल नहर से उसका शव बरामद हुआ है। पिता ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। फिलहाल युवक की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!