जालंधर में महिला से लूट, बाइक सवार लुटेरों ने छीना मोबाइल, एक गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Dec, 2025 11:14 PM

woman robbed in jalandhar

जालंधर वेस्ट के बावा खेल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नहर के पास एक महिला से तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अचानक हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया और घटनास्थल से फरार होने लगे। रास्ते में मौजूद निहंग सिंह ने घटना को...

जालंधर (कुंदन, पंकज) : जालंधर वेस्ट के बावा खेल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नहर के पास एक महिला से तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अचानक हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया और घटनास्थल से फरार होने लगे। रास्ते में मौजूद निहंग सिंह ने घटना को देख तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल से पीछा कर तीनों लुटेरों को टक्कर मारकर गिरा दिया। इस दौरान तीनों में से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी दो युवक मौके से भागने में सफल रहे।

पकड़े गए युवक को तुरंत बावा खेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार दो युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के दौरान घायल या गंभीर चोट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!