Edited By Kamini,Updated: 07 Mar, 2022 07:27 PM

मोगा जिले के एक गांव के एक युवक के साथ धोखे से शादी करके कनाडा लेकर जाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ........
मोगा (आजाद) : मोगा जिले के एक गांव के एक युवक के साथ धोखे से शादी करके कनाडा लेकर जाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर की पुलिस द्वारा मनमीत कौर उसकी माता कर्मजीत कौर दुनेके के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस अधिकारी सुखमंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में युवक सुखवंत सिंह ने बताया कि उसकी शादी मनमीत कौर से 20 दिसंबर 2018 को धार्मिक रीति रिवाजों के साथ हुई थी। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसने उसने शादी तथा सट्डी बेस पर कनाडा भेजने का सारा खर्च किया था।
सुखवंत सिंह ने बताया कि उससे वादा किया गया था कि जब मनमीत कौर कनाडा जाएगी तो उसे भी बुलाया जाएगा, लेकिन कनाडा पहुंचर कर ऐसा नहीं किया। मनमीत कौर ने अपनी मां के साथ मिलकर 33 लाख रुपए की ठगी की है। सुखवंत सिंह ने कहा कि अब उन्होंने पैसे वापस करने से भी इनकार कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अपराध शाखा मोगा ने एस.पी.आई. मोगा को जांच करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता के आरोपों पर कानूनी राय लेने के बाद मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here