...जब दूसरा विवाह रचा रहे पति को रंगे हाथों पकड़ने पहुंची पत्नी, थाने पहुंचा पूरा मामला

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Apr, 2021 06:18 PM

wife arrived to catch husband red handed holding second marriage

शहर के नजदीकी गांव छागा राय उताड़ में हाथ में लाल चूड़ा पहने पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह करवा रहे पति को लड़की के...

गुरुहरसहाय (आंवला): शहर के नजदीकी गांव छागा राय उताड़ में हाथ में लाल चूड़ा पहने पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह करवा रहे पति को लड़की के परिवारिक मैंबर ने रंगे हाथों पकड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित सुनीता बेटी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका विवाह पिछले साल 2020 में फरवरी के महीने में जिला फाजिल्का के गांव मौजम में बहुत ही धूमधाम के साथ बूटा सिंह के साथ किया था।

शादी से कुछ महीनों बाद जब उसके बच्चा होने वाला था तो उसके पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जिस दौरान पंचायत ने कई बार समझौता करवा दिया था। इसी दौरान पिछले कुछ महीनों में उसके घर बच्ची पैदा हुई। परंतु बीते दिनों उसका पति शहर के नजदीकी में दूसरा विवाह करवा रहा था। जब इस बात का पता सुनीता रानी को लगा कि उसके होते हुए भी उसका पति दूसरा विवाह करवा रहा है तो वह अपने पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुंच गई। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया, जिस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस लड़के को पकड़ कर थाने ले आई।

घरेलू मसला होने के कारण पुलिस बारीकी से लड़के से पूछताछ कर रही है। जिस दूसरी लड़की के साथ लड़का विवाह करवा रहा था उस लड़की के बारे या उस के परिवारिक सदस्यों बारे कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। पीड़ित सुनीता रानी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके पति के खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही की जाए। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!