Moga : युवक की गोली मारकर ह'त्या मामला, पति-पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 23 Jun, 2026 12:03 PM

case of a young man s murder by shooting

थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव सुखानंद में गत 17 जून की रात को जसकरन सिंह उर्फ गगू निवासी गांव चीदा की पुरानी रंजिश के चलते अमनदीप सिंह बराड़ निवासी गांव सुखानंद द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के मामले में ...

मोगा (कशिश) : थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव सुखानंद में गत 17 जून की रात को जसकरन सिंह उर्फ गगू निवासी गांव चीदा की पुरानी रंजिश के चलते अमनदीप सिंह बराड़ निवासी गांव सुखानंद द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति-पत्नी समेत चार को काबू किया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। 

इस संबंध में अग्रिम जानकारी देते डी.एस.पी. बाघापुराना जसविन्द्र सिंह खैहरा ने बताया कि उक्त मामले में जिंदी तेजिन्द्र सिंह उर्फ जिंदी निवासी गांव चीदा के बयानों पर अमनदीप सिंह बराड़ उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर उसके लड़के मनिन्द्र सिंह निवासी गांव सुखानंद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या तथा असला एक्ट के तहत थाना समालसर में मामला दर्ज किया गया था। 

उन्होंने बताया कि तेजिन्द्र सिंह उर्फ जिंदी ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा था कि उसकी अमनदीप सिंह निवासी गांव सुखानंद के साथ दोस्ती थी तथा वह अक्सर उससे कार मांग कर ले जाता था, लेकिन उसका भाई जसकरन सिंह गगू इस बात का ऐतराज करता था तथा कहता था कि अमनदीप सिंह सही बंदा नहीं है, गत 17 जून को अमनदीप सिंह ने उससे गाड़ी मांगी थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया, जिस कारण उसकी उसके साथ तकरार हो गई थी। इस उपरांत जब वह गाड़ी देने के लिए उसके गांव सुखानंद जा रहा था, तो उसका भाई जसकरन सिंह गगू भी उसके साथ गाड़ी में बैठ गया। जब  गांव सुखानंद पहुंचे, तो अमनदीप सिंह बराड़ के घर के पास उतरे, तो अमनदीप सिंह उसके साथ बहसबाजी करने लग पड़ा तथा गालीगलौज भी करने लग गया। 

इसी दौरान अमनदीप सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर ने अपने लड़के मनिन्द्र सिंह से पिस्तौल मंगवाया, जो उसने अपने पिता अमनदीप सिंह को दे दिया। जिसने अपने घर के अंदर से ही उन्हें मार देने की नीयत से गोली चला दी, जो उसके भाई जसकरन सिंह गगू के लगी तथा वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. जसविन्द्र सिंह खैहरा ने बताया कि अमनदीप सिंह के खिलाफ चार मामले एन.डी.पी.एस. एक्ट के तथा एक उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज है। 

थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि इस मामले में अमनदीप सिंह बराड़ उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर के अलावा नामजद आरोपी जसप्रीत सिंह निवासी जैतो तथा लखविन्द्र सिंह जगा निवासी गोनेयाना कलां बठिंडा को काबू किया जा चुका है। जबकि मनिन्द्र सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि काबू पति-पत्नी को माननीय अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!