मजीठा थाने पहुंचे बिक्रम मजीठिया को पुलिस ने नहीं करने दी Entry, वकीलों से बहसबाजी... गरमाया माहौल

Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2026 05:34 PM

police denied entry to bikram majithia

अमृतसर के मजीठा थाने में एक बार फिर माहौल गरमा गया। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया आज अग्रिम जमानत मिलने के बाद जांच में शामिल होने के लिए मजीठा थाने में पहुंचे।

पंजाब डेस्क : अमृतसर के मजीठा थाने में एक बार फिर माहौल गरमा गया। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया आज अग्रिम जमानत मिलने के बाद जांच में शामिल होने के लिए मजीठा थाने में पहुंचे। इस दौरान बिक्रम मजीठिया और उनके वकीलों को थाने के मेन गेट के बाहर रोक लिया गया। इससे मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच कानूनी अधिकारों को लेकर बहस की स्थिति भी बनी। 

जानकारी के मुताबिक, बिक्रम मजीठिया के मजीठा थाने पहुंचने से पहले ही पुलिस कर्मियों द्वारा पूरे इलाके को घेरते हुए थाने के आसपास  बैरिकेडिंग लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिए गए। इस दौरान वकीलों ने आरोप लगाते हुए बताया कि, पहले तो कहा गया था कि बिक्रम मजीठिया अकेले ही थाने के अंदर जा सकते हैं लेकिन जब वह गेट से पास पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया और अंदर नहीं जाने दिया गया। यही नहीं उनके वकीलों को भी थाने के अंदर हीं जाने दिया गया।

बिक्रम मजीठिया की ओर से पहुंचे कानूनी प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे कानून का पूरी तरह सम्मान करते हैं और जांच प्रक्रिया में सहयोग देने के उद्देश्य से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मौके पर किसी प्रकार का राजनीतिक प्रदर्शन या समर्थकों की भीड़ नहीं थी। इस दौरान सिर्फ वहीं वकील पहुंचे थे जिन्हें जमानती बॉन्ड समेत अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करनी थीं। वकीलों ने आरोप लगाया कि जांच से जुड़े कुछ पुलिस अधिकारियों की तैनाती हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात कुछ अधिकारियों को लेकर पूर्व में अदालतें आपत्ति जता चुकी हैं। 

वहीं बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये पूरा मामला राजनीति है। सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन वह कानूनी लड़ाई को जारी रखेंगे और कोर्ट के सभी आदेशों का पालना करेंगे। आपको बता दें कि, इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन पंजाब की राजनीति में एक नई हलचल पैदा हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!