अवैध संबंधों के बीच पति बना रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रच डाली खौफनाक साजिश

Edited By Kamini,Updated: 27 Jun, 2026 03:26 PM

husband murdered due to a love affair

लिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक हत्याकांड मामले को सुलझा लिया है।

मानसा: पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक हत्याकांड मामले को सुलझा लिया है। पुलिस हत्याकांड को 24 घंटे के अंदर-अंदर सुलझाते हुए दावा किया है कि, मृतक तरसेम सिंह की मौत की साजिश उसकी पत्नी जगमीत कौर ने ही रची थी। मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी ने बाया कि, व्यक्ति को उसके घर में गला घोंटकर मारा गया है। शुरूआती जांच के दौरान मृतक तरसेम सिंह की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन मृतक तरसेम सिंह के भाई के बयानों व अन्य सबूतों से सामने आया कि जगमीत कौर के अपने मृतक पति के मामा के बेटे (दीप सिंह उर्फ कालू) के साथ कथि अवैध संबंध थे। पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी दीप सिंह सवा साल पहले काम सीखने के लिए तरसेम सिंह के घर पर आया था। इस दौरान उसके जगमीत कौर से संबंध बन गए। इसी के चलते दोनों ने तरसेम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 

पुलिस ने दावा किया कि वारदात के दिन पत्नी जगमीत कौर अपने बच्चों को लेकर मायके में चली गई। इसी दौरान दीप सिंह अपने साथी गोबिंद के साथ तरसेम सिंह के घर की दीवार फांदकर अंदर आया और परने से तरसेम का गला घोंटकर कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने केस को सुलझाते हुए जगमीत कौर, दीप सिंह उर्फ कालू और गोबिंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!