Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Feb, 2024 12:27 AM

मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में लाभ देने वाला रहेगा। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई संदेह नहीं है कि आपको कारोबार में हर प्रकार की सफलता प्राप्त होगी।
मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में लाभ देने वाला रहेगा। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई संदेह नहीं है कि आपको कारोबार में हर प्रकार की सफलता प्राप्त होगी।
वृष : आज का दिन हर मामले में मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर रहे हैं। एक साथ कई काम हाथ में लेने से ऐसा महसूस होगा कि आप फंस गए हैं।
मिथुन : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुकून से बीतेगा। काफी समय के बाद आज आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करने की फुर्सत मिलेगी। पुराने रोगों से थोड़ी राहत मिलेगी।
कर्क : आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज के दिन आपके लिए ढेर सारे कार्यक्रम तैयार पड़े हैं। एक ओर जहां आपने आगे की जाने वाली यात्रा का बन्दोबस्त करना है वहां अपने काम को बढ़ाने के लिए संपर्क और गठजोड़ भी करने हैं।
सिंह : सिंह राशि के लोगों आज के दिन कामकाज के अलावा रोमांस और अन्य चीजों की भी फुर्सत मिल जाएगी। भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है।
कन्या :आज का दिन सुख और सुविधाओं के बीच में बीतेगा। अपने जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और भाग्य का साथ आपको मिलेगा। यदि इन सबसे पहले रचनात्मक कार्यों में ज्यादा तल्लीन रहेंगे।
तुला : तुला राशि के लोगों का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं।
वृश्चिक : आपका जीवन कई प्रकार के बदलाव और उतार चढ़ाव से होकर गुजरेगा। आज भी आप अपने मनचले स्वभाव के कारण किसी बात पर लोगों से झगड़ा मोल ले सकते हैं।
धनु : धनु राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में ठीकठाक रहेगा। कईं लोग ऐसे हैं जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है।
मकर : आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन तथा माता पिता सहित सन्तान और परिवार के सदस्यों पर अधिक केंद्रित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
कुंभ : आज आपको अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पडे़गा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते है, लेकिन ध्यान रखें कि झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाइश रखनी चाहिए।
मीन : मीन राशि वालों की ग्रहदशा शुभ है। आप अपने कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। अगर आप गंभीर होकर अपने कार्य में तत्पर हैं तो उन्नति की उच्च सीमा तक भी जा सकते हैं।
अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय : जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, पाप नष्ट होंगे ।