Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Sep, 2026 05:23 PM

पी.एस.पी.सी.एल. उप मंडल छावनी फिरोजपुर-2 के अंतर्गत आने वाले जिन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल अदा नहीं किए है, वह जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल भर दें, नहीं तो आने वाले समय में किसी भी समय विभागीय अधिकारियों की तरफ से उनके बिजली कनैक्शन काटे जा...
फिरोजपुर (परमजीत): पी.एस.पी.सी.एल. उप मंडल छावनी फिरोजपुर-2 के अंतर्गत आने वाले जिन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल अदा नहीं किए है, वह जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल भर दें, नहीं तो आने वाले समय में किसी भी समय विभागीय अधिकारियों की तरफ से उनके बिजली कनैक्शन काटे जा सकते है। यह जानकारी देते हुए सहायक कार्यकारी इंजीनियर उप मंडल फिरोजपुर छावनी-2 ने बताया कि उप मंडल फिरोजपुर छावनी-2 के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र व सभी गांवों के लोगों को विभाग की तरफ से अपील की गई है कि वह अपने बिजली के बकाया बिल जल्द से जल्द अदा करें, नहीं तो उनके बिजली कनैक्शन काटे जा सकते है।
उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की बकाया राशि 10 हजार से अधिक है उनके कनैक्शन बिजली विभाग की तरफ से कभी भी काटे जा सकते है, इसलिए लोग परेशानी से बचने के लिए तुरंत अपने बकाया बिजली बिलों की अदायगी करें।