कांग्रेस विधायक ने युवक को कुछ इस तरह से दिया वोट देने का इनाम, देखें वायरल वीडियो

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2021 05:43 PM

watch viral video of congress mla

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भोआ के विधायक जोगिंदर पाल अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे। ऐसे में समारोह में.......

पठानकोट: कांग्रेस MLA द्वारा एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। भोआ के कांग्रेस विधायक जोगिन्दर पाल की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में विधायक एक जागरण  में पहुंचे थे जहां उन्होंने एक युवक की बुरी तरह से पीटाई करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भोआ के विधायक जोगिंदर पाल अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे। ऐसे में समारोह में उपस्थित एक युवक ने उनसे सवाल पूछा कि उन्होंने आज तक आखिर किया क्या है। इसी बात पर वह आग बबूला हो गए और युवक की पीटाई शुरू कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सुनीता पत्नी श्री मनोज कुमार निवासी जिला पठानकोट ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पुत्र हर्ष कुमार उम्र 18 साल से भी कम गांव समराला में जगराता देखने गया था वहां पर हलका विधायक जोगिंदर पाल भी मौजूद है उसके बेटे ने एमएलए जोगिंदर पाल से केवल सवाल पूछा कि आप पिछले साढे 4 सालों से हमारे गांव के लिए क्या करते आ रहे हैं आपने कुछ किया क्यों नहीं यह बात अभी मेरे बेटे के मुंह से निकली ही थी कि अगले जोगिंदर पाल ने मेरी नाबालिग बेटे हर्ष कुमार को बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया इस पर उनके साथ बलविंदर सिंह ढिल्लों और एमएलए के गण मैंने भी मेरे बेटे की बुरी तरह से मारपीट की शिकायतकर्ता ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!