Edited By Urmila,Updated: 09 Sep, 2026 05:25 PM

नजदीकी गांव बेलियां के रहने वाले एक युवक का पंजाब डियर स्टेट लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है।
रूपनगर/श्री कीरतपुर साहिब (विजय): नजदीकी गांव बेलियां के रहने वाले एक युवक का पंजाब डियर स्टेट लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है, जिसके चलते परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की ओर से उक्त युवक को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गांव झखियां बेलियां, थाना श्री कीरतपुर साहिब, ने पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी की 200 रुपये मूल्य की टिकट खरीदी थी। कल उन्हें इस लॉटरी में पहला इनाम निकला है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मनजीत सिंह ने बताया कि वह पहले भी पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही त्योहारों संबंधी लॉटरी की टिकटें खरीदते रहते थे, लेकिन पहली बार उन्हें सबसे बड़ा इनाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इनाम निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने परमात्मा वाहेगुरु का शुक्राना किया।
उन्होंने कहा कि लॉटरी की राशि से वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई करवाएंगे और कुछ पैसे लगाकर अच्छा कारोबार करेंगे। मनजीत सिंह की लॉटरी निकलने का पता लगने पर रिश्तेदारों की ओर से मनजीत सिंह और उनके परिवार को बधाइयां दी जा रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here